Top 10 Popular Potato Recipes in Hindi That Will Leave You Craving for More

हेलो दोस्तों। आलू कंदमूल श्रेणीकी स्टार्च वाली एक सब्जी है। आलू दुनियाभरमें सबसे ज्यादा खाये जाने वाली सबसे सस्ती और लोकप्रिय खाद्य सामग्रीओं में से एक है इसलिए आज हम आपको 10 Popular Potato Recipes बताने जा रहे है। आलू लगभग हर घरकी रसोइमे पाया जाता है। यह एक पौष्टिक सब्जी है। यहाँ तक की अन्य सब्जियों से दूर भागने वाले बच्चेभी आलू से बने व्यंजन चाव से खाते है।

आलू बच्चोसे लेकर बुढ्ढो तक सबकी पसंद बनी हुई है। आलू पोटैसियम, फाइबर और विटामिन्स का एक उत्कृष्ट स्रोत है। आलू पौष्टिक भोजन तलाशने वाले लोगोके लिए एक उत्तम विकल्प प्रदान करता है। आलूकी सबसे बड़ी खूबी यह है की वह लगभग सभी सब्जियोंके साथ पकाया जा सकता है। आलू से नास्ते से लेकर लंच या डिनर तक के व्यंजन बनाये जाते है। (popular potato recipes)

10 Popular Potato Recipes in Hindi:

आज हम इस लेखमे आलूसे बनी ऐसीही 10 Popular Potato Recipes के विषय पर चर्चा करेंगे। आप आलू से बने इस व्यंजनोंको अपने घर पर बना सकते है, और आपने बनाये हुए इस चटपटे स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकते है। आलू से बने मसालेदार और चटपटे व्यंजनों के विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेखकों अंत तक पढ़े और अपनी प्रतिक्रियाएं दें।

Overview or Background of Potato

आलू का इतिहास 7000 से 10000 साल पुराना है। आज हमें आलू सरलतासे किसीभी नज़दीकी बाज़ारसे मिल जाता है। आलू आज के समयमें हर छोटी-मोटी दुकान या सब्जीमंडी और हर मौसममे सरलतासे उपलब्ध रहता है। दक्षिण अमेरिकाके पहाड़ी प्रदेश में एक छोटे से समूह द्वारा उगाये जाने वाले इस फसल से शुरुआत करके आज आलू दुनियाकी पांचवी सबसे ज्यादा उगाये जाने वाली फसल है। सदियों के इस प्रवास में आलू ने भूखे गरीबोंकी भूख मिटने से लेकर सम्राटोकी शाही रसोईओ तक सब देखा है। (Popular Potato Recipes)

16 वी शताब्दी तक आलू दक्षिण अमेरिका से बहार नहीं गया था परंतु 16वी सदीमें स्पेनिश नाविकों द्वारा इसे युरोप में लाया गया और तबसे आलू पुरे युरोप में एक लोकप्रिय खाद्य सामग्री के रूप में प्रयोग होने लगा। युरोप से होते हुए आलू दुनियाके बाकि देशो में पहुंचा और आज भी आलू एक पौष्टिक और लोकप्रिय फसल में गिना जाता है। (Popular Potato Recipes)

भारतमे आलू पोर्तुगी नाविकों द्वारा 17वी शताब्दी में लाया गया था। तब के समय में ब्रिटिशर्स द्वारा उत्तर भारत में आलू की खेतिको बढ़ावा दिया गया था। आज भारतमें आलू एक मुख्य कमर्शियल फसल के रूप में उगाया जाता है। भारतमे लगभग 23 राज्योंमे आलू की फसल उगाई जाती है। आलू भारत में बेहद लोकप्रिय सब्जी है। इस से बने व्यंजन लगभग हर उम्र, वर्ग और प्रदेशके लोगोको पसंद आते है। (Popular Potato Recipes)

10 Popular Potato Recipes in Hindi

The following list of Popular Potato Recipes in Hindi:

1. Aloo Ka Paratha

आलू का पराठा उत्तर भारत के कई राज्योंमे बहुत लोकप्रिय पकवान है। बनानेमें सरल और पोषकतत्वोंसे भरपूर यह व्यंजन नास्तेके रूप में अधिक पसंद किया जाता है। कई राज्योंमे इस पकवानको लंच या डिनरमें भी परोसा जाता है। आलू के पराठों पर मख्खन लगाकर इसे दहीं, पुदिनेकी चटनी या तड़का लगाए रायते के साथ परोसा जाता है। सेहत को बढ़ावा देने वाला यह व्यंजन आसानीसे घर पर ही बनाया जाता है। (Popular Potato Recipes)

आलू पराठा बनाने के लिए उबले आलू, गेहूका आटा, घी या तेल, मसाले, नींबू, हरी व लाल मिर्च, अमचूर पावडर वगैरा सामग्री का उपयोग किया जाता है।

👉 click here to read this recipe

2. Chili Potato

Chili Potato एक Indo-Chinese पकवान है। बनानेमें बेहद आसान Chili Potato को स्टार्टर के रूपमे या एक साइड डिश के रूपमे Fried Rice के साथ परोसा जा सकता है। बच्चोको Chili Potato बहुत पसंद है। Chili Potato बनानेके लिए आलूको समान रूपसे काट कर उसे तेल में तला जाता है और फिर खट्टे मीठे चिल्ली सॉस में टॉस किया जाता है। आप Chili Potato को दो तरीकोंसे बना सकते है…. ग्रेवीके साथ और बिना ग्रेवी के। अगर आप थोडे स्पाइसी-तीखा खाना पसंद करते है तो इसे बिना ग्रेवी के बनाये। (Popular Potato Recipes )

Chili Potato बनानेके लिए आपको चाहिए 3 से 4 मध्यम आकारके आलू, 1 प्याज, हरी प्याजकी 2 से 3 टहनी, शिमला मिर्च, 2 से 3 लहसुन की कलिया, चिल्ली सॉस, मसाले और तलने के लिए तेल।

3. Aloo Matar

popular potato recipes

ताजे हरे मटरके मौसम में आलू मटर की सब्जी खाने का आनंद ही कुछ और है। और अगर आलू मटर की वो सब्जी माँ के हाथ की बनी हो तो फिर स्वाद के तो क्या ही कहने! आलू मटर आलूसे बनने वाली एक और लोकप्रिय और मजेदार सब्जी है। खास करके यह सब्जी पंजाब राज्यमे बहुत ही लोकप्रिय है। Aloo Matar की सब्जी लगभग हर घरमे पकाई जाती है।

Aloo Matar की सब्जी प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक और अन्य मसलो की ग्रेवी में Aloo (potatoes) और Matar (peas) को पकाकर बनायीं जाती है। Aloo Matar की सब्जी हर उम्रके लोगो को पसंद आती है और इसे रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है। Aloo Matar की सब्जी को बनाने में 35 से 40 मिनट्स का समय लगता है। (Popular Potato Recipes)

Aloo Matar की सब्जी बनानेके लिए सामग्री के रूपमे आपको अच्छी क्वॉलिटी के आलू, हरी मटर, प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च, टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल और मसाले की आवश्यकता पड़ती है

4. Vada Pav

popular potato recipes

Vada Pav मुंबई का एक बेहद ही लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है। आप इसे मुंबई की हर गली, सड़क, महोल्ले की रोडसाइड नास्तेकी दुकानों में बिकता हुआ देख सकते है। Vada Pav आपको स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, थिएटर्स के बाहर आसानीसे मिल जायेगा। Vada Pav को इंडिया का बर्गर कहा जाता है। बनाने में बेहद आसान आप इसे कहि पर भी बैठे बैठे, चलते फिरते खा सकते है। Vada Pav को मुंबई के बाहर भी खूब पसंद किया जाता है।

आलू को उबालकर उसे मैश किया जाता है फिर उसमे खुछ तीखे महकदार मसलो को ऐड करके उसके छोटे-छोटे पिंड (बॉल्स) बनाये जाते है। आलू मसाले से बने इस मिश्रण को बेसन में रगड़ कर उसे सुनेहरा-भूरा होने तक गरम तेल में तला जाता है। (Popular Potato Recipes)

इस सुनहरे-भूरे बॉल को ताजे पाऊ (Bun) को बिचसे काटकर उसमे लपेटा जाता है। Vada Pav को गरम और मसालेदार लहसुन और पुदिनेकी चटनी और तीखी हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है।

5. Aloo Baingan

आलू और बैंगन एक अद्भुत मिश्रण है, आलू और बैंगन के दो अलग स्वाद मिलकर एक स्वादिष्ट नए स्वाद को जन्म देते है। Aloo Baingan की सब्जी को मुख्य थाली व् साइड डिश के रूप में बनाया जाता है। बनानेमें आसान और स्वाद से भरपूर Aloo Baingan इंडिया में हर घर में बनाया जाता है।

Aloo Baingan

Aloo Baingan की सब्जी खास करके शर्दियो के मौसम में अधिक बनायीं जाती है। शर्दियोमे बैंगन का कुछ अलग ही स्वाद मिलता है और बैंगन की प्रकृति भी गरम होती है। बैंगन को आलू के साथ पकानेसे उसका स्वाद और बढ़ जाता है। जिसको बैंगन खाना पसंद नहीं वह भी यह Aloo Baingan की सब्जी को खाने से अपने आप को रोक नहीं सकेंगे। (Popular Potato Recipes)

जब आलू और बैंगन को प्याज, टमाटर, और महकदार मसालों के साथ पकाया जाता है तो एक अलग ही स्वाद में वह पककर तैयार होता है जिसे खा कर आप तृप्त हो जायेंगे। Aloo Baingan सब्जी को गरम-गरम रोटी या पके हुए चावल के साथ परोसा जाता है।

6. Capsicum Stuffed with Potatoes

Capsicum Stuffed with Potatoes रेसिपी को Bharwa Shimla Mirch Recipe भी कहते है। यह एक बेहद स्वादिष्ठ साइड डिश है। आलू और शिमला मिर्च से बनी इस डिश का स्वाद अनोखो और रुचिपूर्ण होता है। Capsicum Stuffed with Potatoes डिश किसीभी खाने के शौकीन को अपना दीवाना बना देगा गी।

Capsicum Stuffed with Potatoes बनाने के लिए उबले हुए आलू को मैश करके छिना हुआ पनीर, बारीक़ कटी प्याज, और मसालोको योग्य मात्रामे मिश्रित करके उस मिश्रण को शिमला मिर्च में भरा जाता है। फिर उसको बैक, रोस्ट, या स्टीम करके पकाया जाता है। (Popular Potato Recipes)

याद रहे शिमला मिर्च में आलू व मसालोका मिश्रण भरने से पहले मिर्च को उपरसे काट कर उसके सारे बीज निकाल दिए जाये। अत्यंत स्वादिष्ठ Capsicum Stuffed with Potatoes को पराठे या रोटीके साथ खाया जाता है। प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर Bharwa Shimla Mirch एक स्वादिष्ट और संतुलित भोजन है।

7. Dum Aloo

popular potato recipes

आलू अगर सारी सब्जियों का राजा है तो Kashmiri Dum Aloo उस राजाके सरका ताज है। वैसे तो आलू की सब्जिया बेहद स्वादिष्ट होती है पर Kashmiri Dum Aloo का अपना ही एक अलग स्वाद है। उत्तर भारतके राज्योंमे Kashmiri Dum Aloo बहुत ही लोकप्रिय है। इसे दही और खास कश्मीरी मसलों की ग्रेवी में पकाया जाता है। उत्तर भारतकी यह एक क्लासिक रेसिपी है।

इसे बनाने के लिए आलू को अच्छी तरहसे धोले और छील ले। छिले हुए आलू को एक साफ कपडे से पोंछ ले। आलू छोटे साइज के हो ये आवश्यक है। अब आलू को मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक तल ले। तले हुए आलूको अलग प्लेट में निकाल ले।

ग्रेवी बनाने के लिए दहीं, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, सौंफ पाउडर, इलाइची, जीरा पाउडर, लहसुन, अदरक, काजू पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च जैसे मसाले प्रयोग किये जाते है। (Popular Potato Recipes)

Kashmiri Dum Aloo को पराठे, नान या रोटी के साथ परोसा जाता है। आप Kashmiri Dum Aloo को लंच या डिनर में ले सकते है।

8. Aloo Pudding (Halwa)

आलू उपवासमे खाये जाने वाली लोकप्रिय खाद्य सामग्रियों में से एक है। उपवास के समय आपने आलू से बनी कई विभिन्न प्रकारकी डिशेस बनाई होगी। जैसे की आलू चिप्स, आलू की सुखी सब्जी, आलू चाट, वग़ैरा पर क्या आपने कभी Aloo Pudding (Halwa) ट्राय किया है? आज हम आप को बतायेंगे घर पर आप Aloo Pudding (Halwa) को कैसे बना सकते है।

Aloo Pudding (Halwa) उत्तर प्रदेशका एक बेहद स्वादिष्ट और लोकप्रिय डिजर्ट है। Aloo Pudding (Halwa) बनाने के लिए उबले हुए आलू को मैश्ड करके उसमे घी, ड्राई फ्रूट्स और चीनी मिक्स किये जाते है। यह खानेमे बहुत स्वादिष्ट और बनानेमें बेहद आसान है। Aloo Pudding (Halwa) को खास करके उत्सवके दिनोमे उपवास के समय पर बनाया जाता है। नवरात्रीके पर्व में लोग इसे उपवासके समय फलाहारके लिए बनाते है। (Popular Potato Recipes)

9. Dilli ki Fried Aloo Chaat

10 popular potato recipes

Aloo Chaat एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है जो आसानीसे आप को हर गली नुक्कड़ पर मिल जायेगा। Aloo Chaat का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। चटपटा और मसालेदार Aloo Chaat आलू से बनी ऐसी डिश है जो बच्चो से लेकर बुढ्ढो तक हर उम्रके लोगो को पसंद है। Aloo Chaat आप सरलतासे घर पर ही बना सकते है।

Aloo Chaat बनाने के लिए उबले और डीप फ्राई किये हुए आलू पर चटपटे तीखे और महकदार गरम मसाले छिड़के जाते है और फिर उसपर अच्छे से कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च डाली जाती है। अच्छे से सजाई गई इस डिश के ऊपर खट्टी मिट्ठी चटनी, पुदीने की चटनी, लाल मिर्च और नींबू का रस छिड़का जाता है। बादमे हरे धनियेकी पत्तियोंसे इसे सजाया जाता है। इस तरह से तैयार की हुई Aloo Chaat खाने का मजा ही कुछ और है। (Popular Potato Recipes)

10. Aloo Gobi

Aloo Gobi (potatoes & cauliflower) की सब्जी एक सूखी भारतीय डिश है जिसमे आलू और फूलगोभी को सुगन्धित मसलों में मिलाकर एक पारम्परिक व्यंजन तैयार किया जाता है। आप इसे अनेक तरीकोंसे बना सकते है। आप इसे प्याज और टमाटर मिला कर बना सकते है या फिर बिना प्याज टमाटर के भी आप इसे बना सकते है। आलू, गोभी, और मटर के योग्य प्रयोगसे बनी आलू गोभी की सब्जीकी बात ही कुछ और है! आलू गोभी की सब्जी उत्तर भारत की एक पारम्परिक डिश है। पंजाब में भी आलू गोभी बहुत लोकप्रिय सब्जी है। इसे पूरी या रोटी के साथ परोसा जाता है। Aloo Gobi पुरी दुनियामे लोकप्रिय सब्जी है। (Popular Potato Recipes)

Conclusion

आलू से बनी 10 Popular Potato Recipes in Hindi को पढ़कर आलू से बने विविध व्यंजनों के विषय में आपकी जानकारीमें अभिवृद्धि हुई होगी ऐसी आशा करता हूँ। आपको कौनसी रेसिपी सबसे अच्छी लगी ये हमें जरूर बताये व आपको आलू कीस तरहसे खाना पसंद है ये भी बताएं।

दोस्तों, ये थी हमारी 10 Popular Potato Recipes in Hindi जिसको पढ़कर आपको अच्छी जानकारी मिली होगी ऐसी आशा करता हु। आप इन रेसिपीज को घरपर बनाये और अपने विचार हमारे साथ शेयर करे। आप के अनुभव हमें कॉमेंट बॉक्स में लिखे इससे हमें और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। अगर आप किसी रेसपी से सम्बन्धित अपने किसी अनुभव या सुझाव देना चाहते है तो कमेंट में अवश्य लिखें।

Leave a Comment