Best Aloo ka Paratha | आलू का पराठा | Aloo ka Paratha Recipe |घर पर आलू के पराठे बनानेकी विधी

Prep Time: 15minsCooking Time: 30minsServings: 4 People  

Aloo Ka Paratha एक उत्तर भारतीय व्यंजन है। वैसे तो Aloo Ka Paratha पंजाब, गुजरात और उत्तर भारत के राज्यों में लोकप्रिय है पर आजकल भारतके बाकि राज्योंमें भी लोगोकी पसंद बनता जा रहा है। Aloo Ka Paratha एक ऐसा व्यंजन है जो बच्चोसे लेकर वयस्क और बूढ़े लोगो तक सभी आयुके लोग इसके नमकीन और कुरकुरे स्वादसे लालाइत हो जाते है।

Aloo Ka Paratha सुबहके नास्तेमें लेना लोग ज्यादा पसंद करते है पर इसे रातके भोजनमें भी लिया जाता है। Aloo Ka Paratha एक बढ़िया नास्ता है जो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगने देता। Aloo ko Stuff किये हुए Parathe शर्दियोंके मौसममें खानेका मजा ही कुछ और है।

वैसे तो कई प्रकारसे इसे स्टफ किया जाता है पर Aloo Ka Paratha बनानेकी जो पारम्परिक विधि है वह सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। Aloo Ka Paratha recipe बनाने की सामग्री आमतौर पर सभी घरोंके रसोईघर में मिल जाती है। Aloo Ka Paratha recipe आसान होने के साथसाथ एक बहुत ही हेल्धी और पोषणयुक्त व्यंजन है। आलूके पराठे मख़्खन लगा कर दहीं, हरी चटनी यां रायता के साथ परोसा जाता है।

अगर आप भी आलू के पराठेकी रेसिपीको हेल्धी और झटपट तरीकेसे बनाना चाहते है तो हमारे इस Aloo Ka Paratha रेसिपी बनाने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे और पंजाबी ढाबे जैसे पराठोका स्वाद लें।

Aloo ka Paratha | Aloo ka Paratha Recipe

Aloo ka Paratha

आलू पराठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • गेहूंका आटा – 2 कप
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • घी या तेल – आवश्यकता अनुसार
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • आलू – 4 (अच्छे से उबले हुए और मैस किये हुए)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक़ कटी हुई
  • हल्दी पावडर – ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर – 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर – ½ छोटा चम्मच
  • हरा धनिया (coriander leaves) – कटा हुआ आधी कटोरी
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – ¼ छोटा चम्मच
  • काला नमक – ¼ छोटा चम्मच
Aloo ka Paratha

How to Make Aloo ka Paratha आलू पराठा कैसे बनाए।

Aloo Paratha बनानेकी सारी सामग्री तैयार करलेने के बाद अब हम देखेंगे की आलू का पराठा कैसे बनाये। यहाँ हमने आपके लिए कुछ आसान  स्टेप्स में आलू के पराठे बनानेकी रेसिपी बताई है। इसे फॉलो करके आप भी घर पर ही रेस्ट्रों जैसे कुरकुरे और स्वादिस्ट आलू के पराठे बना सकते है।

Step 1

Step 1

सबसे पहले हम पराठे बनाने के लिए आटा तैयार करेंगे। आटा गूंथने के लिए हमें एक बड़े पात्रमे 2 कप गेहूं का आटा लेना है और उसमे एक चम्मच तेल या घी मिलाना है। 1/4 छोटा चम्मच या स्वाद अनुसार नमक मिलाये।  फिर हम उसमे धीरे धीरे पानी मिलते जायेंगे और आटे को मसलते जायेंगे। ध्यान रहे पानी धीरे धीरे आवश्यकता अनुसार ही मिलाये नहीतो आटा बहुत गिला हो जायेगा। आटा गूथते समय जरुरत पड़ने पर थोड़ा तेल या घी डाल शकते है। आटा मुलायम हो यह आवश्यक है।

Step 2

जब नरम आटा गूंथकर तैयार हो जाये तो असपर थोडासा तेल लगाले और उसके 8 -10 टुकड़े करके एक बर्तन में मलमल का कपडा या अच्छे ढक्कन से ढककर 15 -20 मिनिट के लिए एक तरफ रख दे।

Aloo ka Paratha

Step 3

अब हम पराठे को स्टफ करने के लिए उसमे भरे जाने वाले मसाले को तैयार करेंगे। सबसे पहले उबले हुए आलू ले जिसके छिलके हमने पहले ही निकाल दिए है। अब उन आलूओ को अच्छी तरह मैश करले। याद रहे आलू को अच्छी तरहसे मैश करलेना है ताकि उसमे कोई पिंड आदि न रहे और स्टफिंग का मसाला एकदम मुलायम बने।

Step 4

अब हम इसमें मसाले डालेंगे जैसे बारीक़ कटी हुई प्याज, अदरक, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर, हरे धनियाकि पत्तिया, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर, काला नमक वग़ैरा। मसाले अपने स्वाद अनुसार डालें।

Step 5

अब सारे मसालोको अच्छी तरहसे मिलाले। मसाले अच्छी तरहसे मिलजाने से हमारा मसाला अब तैयार है।

Step 6

अब हम पराठे बनाने के लिए जो आटा तैयार किया है उसकी छोटी छोटी लोइयां बना लेंगे। अब एक सपाट सतह पर इस लोई को रखकर बेलन की मदद से इसे फ्लैट करले लगभग 3 इंचके गोल आकर में।

Step 7

अब इसमें तैयार किया हुआ मसाला रखकर अपने हाथोसे हर तरफसे मोडले और उपरसे बंध करले। फिरसे बेलनकी सहायतासे इसे पराठे के आकारमे बेललें। उपरसे थोड़ा आटा लगाते रहे और पराठा बैलते समय फट ना जाये इस बात का ध्यान रख्खे। धीरे धीरे हलके हाथोसे बैले।

Step 8

अब नॉनस्टिक तवे को गैस पर रखे और मध्यम आंच पर गरम करले। तवे पर तेल या घी डाले और उसपर तैयार किया हुआ पराठा रखे। पराठेको सुनेहरा और भूरा होने तक दोनों तरफ धीरे धीरे पकाए। पराठेको थोड़ा थोड़ा दबाते रहे ताकि वह अच्छी तरह पक जाए।

Step 9

अब हमारा आलूका पराठा तैयार है। आलू के पराठेको उपर मख्खन लगाकर धनिया पुदीनाकी चटनी, तड़का रायता या आचारके साथ परोंसे।

   Aloo ka Paratha

Aloo ka Paratha Calories:

आलू पराठा एक हेवी नास्तेका विकल्प है। इससे शरीरको अच्छी एनर्जी मिल जाती है। आलू पराठे कार्ब्स, प्रोटीन, फैट आदि पोषकतत्वोंसे भरपूर होते है। आलू पराठेकी एक सर्विंगमें लगभग 177 calories होती है।

Aloo ka Paratha Recipe बनानेकी कुछ एक्सपर्ट टिप्स

अगर आप चाहते है की उबलते समय आलू फटे नहीं तो उसमे थोडासा नमक डालदे इससे आलू अच्छेसे उबलेंगे और फटेंगे नहीं।

मसाला तैयार करते समय थोडीसी कसूरी मेथी हाथसे मसलकर डाल शकते है, इससे पराठोंका स्वाद और बढ़ जायेगा।

आटे को गूंथते समय आप पानीकी जगह दूधका भी प्रयोग कर सकते है। इससे आटा नरम बनेगा और पराठेका स्वाद भी बढ़ जायेगा।

आलू के परांठे हमेशा गरम गरम ही परोसे। अगर आप बच्चोके लुचबॉक्समे देना चाहते है तो इसे एलुमिनियम फॉयल में लपेटकर डिब्बेमे रखे।

1. आलूके पराठेमें कौनसे तत्व पाए जाते है?

आलूके पराठेमें आयर्न, जिंक, फोस्फरस, विटामिन A, विटामिन C जैसे तत्व पाए जाते है।

2. आलूका पराठा हमें कब खाना चाहिए?

आलूका पराठा नास्ते में खाना सबसे सही रहता है पर आप इसे लंच या डिनरमें भी खा शकते है।

3. आलू पराठे के लिए कौनसा तेल सबसे सही है?

आलू पराठे घी या रिफाइंड तेल से बनाये जा सकते है पर इसको बनाने के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा विकल्प है।

4. पराठे को ज्यादा समय तक मुलायम कैसे रखे?

पराठे के लिए आटा गूंथते समय पानी की जगह हल्का गर्म दूध का प्रयोग करे तो पराठे अधिक समय तक मुलायम रहेंगे।

HomepageClick Here

Leave a Comment